संभल रहा बाजार, बीएसई 0.20 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा

Desk : कारोबार में गिरावट के बाद अब शेयर मार्केट धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही है. अभी बीएसई का 30...

Desk :  कारोबार में गिरावट के बाद अब शेयर मार्केट धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही है. अभी बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 152.22 अंक या 0.20 परसेंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि शुरुआती कारोबार में इसमें 420 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी. इसी तरह से 55.75 अंक या 0.23 परसेंट की गिरावट से उबरकर निफ्टी अभी 51.90 अंक की कमजोरी के साथ 24067.40 पर बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से बाजार के गिरने के कई प्रमुख कारण रहे है. इसमें मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चा तेल की कमी के कारण घरेलू स्तर पर महंगाई का बढ़ना, रूपये की कमजोरी प्रमुख कारण रहे है.

एशियाई बाजार
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच मंगलवार सुबह एशियाई इंडेक्स में सतर्कता देखने को मिली. हालांकि, चीन और जापान सहित ज्यादातर प्रमुख एशियाई इंडेक्स आज बंद हैं. कल, दक्षिण कोरियाई शेयरों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, जो 28 सालों में उनकी सबसे मजबूत मासिक बढ़त के बाद आया है. बता दें कि सोमवार को कोस्पी इंडेक्स ने लगभग 31 परसेंट की तेजी दर्ज की.

अमेरिकी बाजार
तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए. पश्चिम एशिया में तेल की कीमतें बढ़ने से इस क्षेत्र में अस्थिरता को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 557.37 अंक या 1.13 परसेंट गिरकर 48,941.90 पर बंद हुआ..

कच्चा तेल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 1.31 परसेंट गिरकर 105.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 0.58 परसेंट की गिरावट के साथ 113.77 डॉलर पर ट्रेड कर रहा. कॉमेक्स पर कच्चे तेल की कीमतें 1.4 परसेंट गिरकर 104.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं.

 

ALSO READ : जमाबंदी सेवाएं ठप: झारभूमि पोर्टल 5 मई को भी डाउन, 6 से बहाल होने की उम्मीद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *