Palamu: सतबरवा थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान छोटू भुइयां की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात किसी घरेलू विवाद के बाद मुन्नी देवी ने फांसी लगा ली. घटना के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद MMCH रेफर
परिजन मुन्नी देवी को सतबरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) रेफर कर दिया. MMCH पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंची. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ : शराब के नशे में टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
