Palmau: जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में विदेशी शराब से लदी एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना नौडीहा बाजार-छतरपुर मुख्य मार्ग पर थाना से करीब दो किलोमीटर दूर देर रात करीब 2 बजे हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक से 492 लीटर विदेशी शराब जब्त कर ली. पुलिस के अनुसार, जब तक टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक चालक और शराब तस्कर मौके से फरार हो चुके थे. थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन संख्या BR01GM0490 को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की.
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया….
जब्त शराब में 18 पेटी 7 बोतल (750 एमएल), 11 पेटी 6 बोतल (350 एमएल) और 26 पेटी 39 बोतल (180 एमएल) इंपीरियल ब्लू ब्रांड की विदेशी शराब शामिल है. पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,26,320 रुपये है. नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फरार चालक और शराब तस्करों की तलाश की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ALSO READ: पलामू में पत्नी की हत्या का खुलासा, गला दबाकर मारने के आरोप में पति गिरफ्तार
