SIMDEGA: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के मैना बेड़ा रोड़ से खनन विभाग ने छापामारी कर अवैध बालू लदे आज फिर एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जिला खनन अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि हर दिन बालू की अवैध खनन हो रही है.
सूचना के आधार पर तड़के छापेमारी
सूचना के आलोक में जिला खनन अधिकारी आज अहले सुबह पुलिस फोर्स के साथ मैना बेड़ा रोड़ में छापामारी किए. इस दौरान एक ट्रैक्टर बालू लेकर आता नजर आया.
चालक मौके से फरार
जिला खनन अधिकारी ने जब टैक्टर को रुकवाया तो चालक कूद कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया.
ट्रैक्टर जब्त, थाने को सौंपा
जिला खनन अधिकारी ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई के लिए सदर थाना के सुपुर्द कर दिया. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मालिक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि कल भी खनन विभाग ने बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा था. खनन अधिकारी ने बताया कि अक्सर उनकी रेकी की जाती है.
