जंतर-मंतर के प्रदर्शन में घायल से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय

Ranchi: राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान...

घायल नूतन कुमारी से मुलाकात करतीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
घायल नूतन कुमारी से मुलाकात करतीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

Ranchi: राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान घायल नूतन कुमारी से रांची में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. नूतन कुमारी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ पुलिस की बर्बरता की शिकार हुईं, बल्कि वह पैलेट गन का भी निशाना बनीं. पेपर लीक मामले में देशभर के युवाओं की एकजुटता की बदौलत एक बड़ी जीत मिली है, पर अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है.

प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की ली जानकारी

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नूतन कुमारी की जुबानी प्रदर्शन के क्रम में पुलिस द्वारा लड़कियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी ली. मंत्री ने कहा कि केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने युवाओं की पीड़ा और सालों की मेहनत को गंभीरता से नहीं लिया. 152 पेपर लीक इस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है.

कांग्रेस हर कदम पर छात्रों के साथ: मंत्री

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार को आगे भी मुँहतोड़ जवाब देने के लिए सजग रहना होगा. देश के छात्र-नौजवानों की इस लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है. इस मौके पर कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा और पार्टी के दूसरे साथी मौजूद थे.

ALSO READ: गिरिडीह: तिसरी में जहरीले मशरूम का कहर, परिवार के तीन सदस्य अस्पताल पहुंचे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *