Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मंत्रियों और नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Ranchi: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज पूरे झारखंड...

Ministers and leaders pledge to imbibe the thoughts of Dishom Guru Shibu Soren

Ranchi: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज पूरे झारखंड की आंखें नम हैं और हर कोई उन्हें याद कर भावविभोर है. वे भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके विचार और सिद्धांत हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन द्वारा स्थापित व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि आज हम लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए समर्पित कर दिया. उनके लंबे संघर्ष और आंदोलन के परिणामस्वरूप ही अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ. वित्त मंत्री ने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र के सामने राज्य की बेहतरी और झारखंड के हिस्से का वाजिब हक मांग रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इतिहास को कभी नजरअंदाज न करें, झारखंड है वीरों की धरती : सीएम

आंदोलन से ही मिलता है अधिकार: संजय प्रसाद यादव

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि आंदोलन से ही सब कुछ हासिल होता है. झारखंडवासियों का हक और अधिकार केवल संघर्ष और आंदोलन के बल पर ही दिलाया जा सकता है. उन्होंने संकल्प लिया कि सभी लोग दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दिशा-निर्देशों और उनकी सीख पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाते रहेंगे.

ये रहे मौजूद

मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, विधायक उमाकांत रजक, अमित महतो, ममता देवी, अनुप सिंह, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, बेबी देवी, सत्यानंद भोक्ता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रामगढ़ डीसी सहित काफी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और आमजन मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *