Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा : युवकों को घायल कर भाग रहे मछली लदे वाहनों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जांच की मांग

Jamtara : गोरेनाला गांव के समीप मछली लदे तीन वाहन की चपेट में आने से कुछ युवक घायल हो गए. घटना मंगलवार...

Jamtara : गोरेनाला गांव के समीप मछली लदे तीन वाहन की चपेट में आने से कुछ युवक घायल हो गए. घटना मंगलवार देर रात की है. घटना के बाद वाहन चालक रुकने के बजाय तेजी से भागने लगे. इससे नाराज स्थानीय लोगों ने वाहनों का पीछा शुरू कर दिया. पीछा करते हुए लोगों ने जामताड़ा कोर्ट रोड पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से तीनों पिकअप वैन को रोक लिया. स्थानीय लोगों ने जब वाहन चालकों से पूछताछ की तो पतो चला कि आसनसोल से बिहार की ओर जा रही WB 37E 7377, WB 37K 5989 और WB 37E 7513 नंबर के वाहनों में मछली लदे है.
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नाराजगी जताई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल से मछली लेकर बिहार जाने वाले पिकअप वाहन प्रतिदिन जामताड़ा के विभिन्न रिहायशी इलाकों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं. कोर्ट रोड जैसे संवेदनशील मार्ग पर विधायक आवास, स्कूल, कॉलेज और घनी आबादी होने के बावजूद वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है. जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ओवर स्पीड वाहनों के लिये चलाये अभियान

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाया. जिससे भारी और मालवाहक वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाये. घटना की सूचना जामताड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है और पकड़ी गई तीनों पिकअप वैन को पुलिस के हवाले करने की तैयारी की गई. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी.
लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और बेलगाम रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ : रांची : लापता अदिति पांडे का पता बताने वाले को पुलिस देगी एक लाख का इनाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *