Simdega: सिमडेगा पुलिस ने यौन शोषण के एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर आज जेल भेजा है. मामले में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र के टीनगीना गांव निवासी युवती ने बिहार के पटना निवासी सौरभ नामक व्यक्ति पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सिमडेगा कोर्ट में परिवार वाद दायर की थी. इसके आलोक में महिला थाना में मामला दर्ज करते हुए एक टीम गठित की गई. पुलिस की टीम ने बिहार जाकर अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दी.

यह भी पढ़ें: “मिशन मुस्कान” बना लोगों के चेहरे की खुशी की वजह, खूंटी पुलिस ने 57 गुम मोबाइल लौटाए
