Click Here
Click Here

जेईई मेंस में एमके डीएवी की श्रेया पांडेय ने लहराया परचम, 99.48 परसेंटाइल अंक पाकर बनीं विद्यालय टॉपर

Palamu: पलामू के एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज की छात्रा श्रेया पांडेय ने देश की प्रतिष्ठित जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में...

Palamu: पलामू के एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज की छात्रा श्रेया पांडेय ने देश की प्रतिष्ठित जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में श्रेया पांडेय ने 99.48 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. श्रेया श्री मिथिलेश कुमार पांडेय और श्रीमती रेखा पांडेय की सुपुत्री हैं और उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है.

श्रेया ने अपने स्कूल का मान बढ़ाया

श्रेया ने भौतिकी में 99.48, गणित में 99.29 और रसायन विज्ञान में 99.16 परसेंटाइल अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. सफलता की इस गौरवपूर्ण घड़ी में श्रेया के माता-पिता ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एमके डीएवी के शैक्षणिक माहौल और अत्याधुनिक शिक्षण तकनीक ने उनकी बेटी के सपनों को नई उड़ान दी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्मार्ट बोर्ड, योग्य शिक्षकों द्वारा समस्याओं का त्वरित निवारण और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति विशेष दृष्टिकोण ही ऐसे शानदार परिणाम का आधार बनते हैं. श्रेया पांडेय की इस सफलता ने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है.

ALSO READ: रांची : जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्त हुए डीसी, तीन बीडीओ को शोकॉज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *