Ranchi: विपक्ष के हंगामे के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया है. यह अनुपूरक बजट 8399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपए का है. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बैंकर्स समिति का वार्षिक प्रतिवेदन भी पेश किया. कहा कि ये पहली बार नई परंपरा की शुरूआत हुई है. पूरे देश के किसी भी राज्य के विधानसभा ने अब तक बैंकर्स समिति का प्रतिवेदन पेश नहीं किया है. इससे पहले सदन की कार्यवाही जैसे ही दोपहर 12-34 में शुरू हुई विपक्ष ने JPSC-JSSC को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. इस बीच प्रदीप यादव ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है.
ALSO READ: हजारीबाग: चौपारण सामुदायिक अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में


