Click Here
Click Here
Click Here

नगर निगम ने शुरू की 48 बकायादारों के बैंक खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया

रामगढ़: नगर परिषद ने होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने वालों पर बड़ा एक्शन लिया है. लंबे समय से टैक्स बकाया रखने वाले...

रामगढ़: नगर परिषद ने होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने वालों पर बड़ा एक्शन लिया है. लंबे समय से टैक्स बकाया रखने वाले 48 होल्डिंग धारकों के बैंक खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

48 बकायादारों के बैंक खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू
48 बकायादारों के बैंक खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू

नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अजमल हुसैन ने बताया कि संबंधित लोगों को कई बार नोटिस और सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया. इसके बाद परिषद ने बकायादारों की सूची तैयार कर संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को पत्र भेज दिया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
बकायादारों की सूची तैयार
बकायादारों की सूची तैयार

अधिकारियों का कहना है कि नगर परिषद का राजस्व बढ़ाने और बकाया वसूली सुनिश्चित करने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है. जिन लोगों ने लंबे समय से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

परिषद ने साफ चेतावनी दी है कि बकायादार जल्द से जल्द अपना टैक्स जमा करें, नहीं तो आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई के बाद बकायादारों में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने साफ कर दिया है कि राजस्व वसूली को लेकर अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *