Click Here
Click Here
Click Here

चतरा एयर एम्बुलेंस हादसा: CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक

रांचीः झारखंड के चतरा जिले में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक एयर एम्बुलेंस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री...

Jharkhand Govt
सीएम हेमंत सोरेन

रांचीः झारखंड के चतरा जिले में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक एयर एम्बुलेंस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की.

7 लोगों की मौत 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बताते चलें कि हादसे में मारे गए लोगों में दो पायलट, एक मरीज, उनकी पत्नी, एक परिजन, एक डॉक्टर और एक पैरामेडिक शामिल हैं. मरीज संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *