Chaibasa: नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी वार्ड में बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो लोग अपनी शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं.

दो दिनों के भीतर भेजें शिकायतें
उन्होंने बताया कि बिजली पोल, तार, ट्रांसफार्मर अथवा अन्य विद्युत समस्याओं से जुड़ी शिकायतें वार्ड संख्या और पूरा पता के साथ अगले दो दिनों के भीतर व्हाट्सएप नंबर 7050707100 पर भेजी जाएं.
समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि आम जनता की सुविधा उनकी प्राथमिकता है और प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए वे स्वयं पहल करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर परिषद हर समस्या के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर है.
