नव पदस्थापित एसडीपीओ कुमार गौरव ने किया पदभार ग्रहण, कहा- जीरो टॉलरेंस की नीति पर किया जाएगा काम 

Report: Sanjay Singh Pakur: पाकुड़ में नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालते ही उन्होंने अपराधियों के...

SDPO Kumar Gaurav
नव पदस्थापित एसडीपीओ कुमार गौरव

Report: Sanjay Singh

Pakur: पाकुड़ में नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालते ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संदेश देते हुए कहा, कि जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जाएगा. नव पदस्थापित एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते अपराध चोरी, अवैध कारोबार एवं सामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी. उन्होंने सड़क दुर्घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. यातायात नियमों का पालन कराने, हेलमेट जांच, ओवरलोडिंग रोकने एवं जागरूकता अभियान को तेज किया जाएगा ,ताकि लोगों की जान बचाई जा सके.

यह भी पढ़ें: बिजली समस्या पर नगर परिषद गंभीर, व्हाट्सएप पर शिकायत भेजने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *