रांची: कांके में कोर्ट कर्मियों की टीम पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश का पालन कराने पहुंची कोर्ट कर्मियों की टीम पर कुछ असामाजिक तत्वों...

Ranchi Police
रांची पुलिस लोगो

Ranchi: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश का पालन कराने पहुंची कोर्ट कर्मियों की टीम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में न केवल सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई, बल्कि कोर्ट कर्मियों के साथ मारपीट और लूटपाट की कोशिश भी की गई. इस मामले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जिनमें प्रकाश कुमार साहु, सूरज कुमार साहु, पंकज कुमार साहु, प्रदीप कुमार साहु और दीपक कुमार साहु शामिल है.

कोर्ट के आदेश पर ‘दखल दहानी’ कराने पहुंची थी टीम

21 मई को अदालत के आदेश पर कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में दखल दहानी’ (जमीन या संपत्ति पर कानूनी कब्जा दिलाने की प्रक्रिया) की कार्रवाई की जा रही थी. इसके लिए न्यायालय के कर्मचारियों की एक टीम मौके पर पहुंची थी. जैसे ही अदालती टीम ने अपनी कानूनी प्रक्रिया शुरू की, वहां मौजूद कुछ अपराधियों और असामाजिक तत्वों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया. आरोपियों ने सरकारी काम को जबरन रोकने का प्रयास किया. घटना के दौरान कोर्ट कर्मियों के साथ न सिर्फ धक्का-मुक्की और जमकर मारपीट की गई, बल्कि उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी.

यह भी पढ़ें: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *