Click Here
Click Here

‘गायत्री माता के जयकारों से गूंजा नगवां’, जन्म शताब्दी वर्ष पर भव्य महायज्ञ और कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Hazaribagh: सदर प्रखंड के नगवां में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री शक्तिपीठ हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “जन्म...

Hazaribagh: सदर प्रखंड के नगवां में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री शक्तिपीठ हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “जन्म शताब्दी वर्ष 2026” कार्यक्रम के तहत भव्य महायज्ञ का ऐतिहासिक शंखनाद हो गया है. महायज्ञ के पहले दिन आयोजित हुई अलौकिक कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को पूरी तरह भक्तिमय, संस्कारवान और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया. इस पावन अवसर पर उमड़े जनसैलाब और सनातन संस्कृति के अद्भुत नजारे ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कलश यात्रा में माताओं, बहनों और बच्चियों की दिखी भव्य भागीदारी

नगवां में आयोजित इस दिव्य कलश यात्रा में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, वरिष्ठजनों और समाजसेवियों ने बेहद उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. विशेष रूप से पारंपरिक परिधानों में सजी माताओं, बहनों और सिर पर मंगल कलश लिए छोटी-छोटी बच्चियों की सक्रिय और अनुशासित भागीदारी ने हर किसी का ध्यान खींचा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि कलश यात्रा में इन छोटी बच्चियों का बढ़-चढ़कर भाग लेना हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, उच्च संस्कारों और अटूट सामाजिक एकता का सबसे सुंदर प्रतीक है. ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन हमारी नई पीढ़ी को पावन संस्कार, उच्च नैतिकता और राष्ट्रसेवा का संदेश देने का अद्भुत कार्य करते हैं.

विधायकों समेत कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

इस पावन और ऐतिहासिक आध्यात्मिक समागम में क्षेत्र के कई प्रमुख राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और गायत्री माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की.

इस भव्य अवसर पर मुख्य रूप से हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, बरही के विधायक मनोज यादव, पूर्व सदर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी सह वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह, सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, नगवां मुखिया विनय मेहता, सिंदूर मुखिया सरोज देवी, बोंगा मुखिया उमेश मेहता, पूर्व मुखिया भगवत प्रसाद मेहता उपस्थित रहे.

ALSO READ: चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ का धरना, हजारों की संख्या में सदस्यों ने लिया भाग

मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश

इनके अलावा वीरेंद्र प्रसाद, अर्जुन मेहता, सुरेश मेहता, बजरंगी ठाकुर, कर्मवीर पासवान, बबलू गोप, राजेश राणा, हरिहर प्रसाद, कृष्णा मेहता, रेणु कुमारी सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे. यज्ञ समिति के पदाधिकारियों और आए हुए अतिथियों ने शांतिकुंज हरिद्वार और गायत्री परिवार के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा वर्षों से समाज में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता, शिक्षा, उच्च संस्कार और निःस्वार्थ मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य वास्तव में वंदनीय और प्रेरणादायी हैं.

इस प्रकार के आयोजन हमारे नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक सद्भाव की भावना को प्रबल बनाने के लिए प्रेरित करते हैं. सभी जनप्रतिनिधियों ने इस अत्यंत सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों, समर्पित कार्यकर्ताओं और समस्त श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *