Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा के नारायणपुर थाना में मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर

Jamtara: आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई....

जामताड़ा में मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर
जामताड़ा में मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर

Jamtara: आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारियों ने की, जिसमें पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई.

प्रशासन ने शांति और भाईचारे की अपील की

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, सर्किल इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव तथा थाना प्रभारी मुराद हसन सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया गया.

ALSO READ: रांची: वर्किंग विमेंस हॉस्टल खाली करने के नोटिस पर बवाल, महिलाओं ने की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

शांति समिति ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर सलीम अंसारी, दलगोविंद रजक, संजय मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *