Click Here
Click Here
Click Here

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में 11 मार्च से नेशनल चेस चैंपियनशिप, देशभर के 450 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रांची: राजधानी रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में 11 से 13 मार्च तक नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025–26 का...

रांची: राजधानी रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में 11 से 13 मार्च तक नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025–26 का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और विश्वविद्यालय परिसर में इसे लेकर उत्साह का माहौल है.

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 450 शीर्ष खिलाड़ी भाग लेने के लिए रांची पहुंच चुके हैं. प्रतियोगिता में 12 ग्रैंडमास्टर, 2 डब्ल्यूजीएम, 24 इंटरनेशनल मास्टर (आईएम), 1 डब्ल्यूआईएम, 5 एफएम, 1 डब्ल्यूएफएम और 6 कैंडिडेट मास्टर शामिल हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के नियमों के अनुसार किया जा रहा है.

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 मार्च को सुबह 10 बजे होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची की मेयर रोशनी खलखो मौजूद रहेंगी.

रांची शतरंज संघ के महासचिव नवजोत अलंग ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 6.5 लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और क्षेत्र में शतरंज को बढ़ावा मिलेगा.

आयोजन समिति के कन्वेनर मनीष कुमार, उपाध्यक्ष राजीव चटर्जी, कुणाल अजमानी और मिथिलेश पांडे, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, को-कन्वेनर आशीष साहू और इवेंट मैनेजर मृदुल कुमार समेत कई सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *