Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू में श्रद्धा और भक्ति के साथ नवरात्रि मेला 2026 का समापन, राधारानी मंदिर में भव्य भोग-भंडारा आज

Bundu: प्रखंड क्षेत्र में नौ दिनों तक दिन-रात गूंजते अखंड कीर्तन और भक्ति भाव के अद्भुत माहौल के बीच नवरात्रि मेला 2026...

Bundu: प्रखंड क्षेत्र में नौ दिनों तक दिन-रात गूंजते अखंड कीर्तन और भक्ति भाव के अद्भुत माहौल के बीच नवरात्रि मेला 2026 का आज विधिवत समापन हो गया. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे नगर पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया.

राधारानी मंदिर में भव्य भोग का आयोजन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

समापन अवसर पर श्री श्री राधारानी मंदिर परिसर में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026, संध्या 5 बजे ‘ब्राह्मण-वैष्णव भोजन’ और पारंपरिक ‘डोमडा भोग’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. मेला समिति द्वारा बुंडू 84 मौजा के सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है.

Also Read: भारत की जनगणना 2027 एक मई से शुरू, दो चरणों में होगा पूरा काम

अखंड कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान

मंदिर परिसर में पिछले नौ दिनों से अखंड कीर्तन, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

मेला समिति के अनुसार, यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता और परंपराओं को सशक्त बनाने का भी माध्यम है. समापन के साथ ही भंडारा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *