नौ महीने का इंतजार जल्द होगा खत्म, JAC को 30 मई तक सर्टिफिकेट जांच रिपोर्ट सौंपने का अल्टीमेटम, 31 मई तक सैलरी भुगतान

Ranchi: महीने से वेतन का इंतजार कर रहे नवनियुक्त सहायक आचार्यों को इसी महीने 31 मई तक सैलरी मिल जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत...

Ranchi: महीने से वेतन का इंतजार कर रहे नवनियुक्त सहायक आचार्यों को इसी महीने 31 मई तक सैलरी मिल जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद स्कूली शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सर्टिफिकेट जांच की आंतरिक प्रक्रिया के चलते उनका वेतन नहीं रोका जा सकता.

CM ने दिए थे स्पष्ट निर्देश

बताते चलें कि 26 मई यानी मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस पर निर्देश दिया था कि सर्टिफिकेट जांच की वजह से काम कर रहे शिक्षकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए.

Also Read: घुसपैठियों के लिये झारखंड सुरक्षित जगह, संथाल में सरकार बनायें डिटेंशन सेंटर : प्रतुल शाहदेव

फर्जी सर्टिफिकेट मिलने पर होगी कार्रवाई

मुख्य सचिव ने कहा कि भविष्य में जांच के दौरान किसी का सर्टिफिकेट फर्जी पाया जाता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भुगतान की गई राशि की वसूली भी की जाएगी. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने जैक को 30 मई तक सर्टिफिकेट जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *