गुमला के नए DTO के रूप में सत्येंद्र महतो ने संभाला पदभार, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों से जागरूक होने की अपील

Gumla : बुधवार को नए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के रूप में सत्येंद्र महतो ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान डीटीओ ज्ञानशंकर...

Gumla : बुधवार को नए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के रूप में सत्येंद्र महतो ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान डीटीओ ज्ञानशंकर जायसवाल से कार्यभार संभाला.

हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य, गुमला डीटीओ ने लोगों को किया जागरूक

सत्येंद्र महतो ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से जागरूक होने की अपील की, उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है. साथ ही लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का नियमित पालन करने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की वेलफेयर स्कीम को बेहतर तरीके से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके अलावा परिवहन विभाग की सेवाओं को आम लोगों तक सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read : कोडरमा सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर, गुस्साए लोगों ने रैक पॉइंट मार्ग किया जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *