Palamu: नौडीहा बाजार के झरहा गांव में बीते 15 मई को एक तिलक समारोह के दौरान छह साल के एक मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण (कुकर्म) की दर्दनाक घटना सामने आई थी. इस मामले में पीड़ित बच्चे के परिवार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

कई दिनों के बाद पुलिस ने गांव के ही रहने वाले 24 वर्षीय नितेश ठाकुर उर्फ हरि को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी और तिलक समारोह से लौटते समय शामियाने में सो रहे बच्चे को उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया.
जहां उसने बच्चे के साथ मारपीट की और इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया. जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है.
