राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा निर्मोही अखाड़ा, कई अहम मांगें रखीं

News Wave Desk: अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े ट्रस्ट को लेकर एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है. निर्मोही...

News Wave Desk: अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े ट्रस्ट को लेकर एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है. निर्मोही अखाड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज और उसके गठन पर सवाल उठाए हैं. अखाड़ा का कहना है कि ट्रस्ट के गठन में बदलाव किया जाए और उसमें उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाए.

ट्रस्ट के कामों में हो पारदर्शिता 

याचिका में ट्रस्ट के सभी वित्तीय लेन-देन और बही-खातों की फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग भी की गई है. अखाड़ा का कहना है कि ट्रस्ट के कामकाज में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि दान और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किसी तरह का विवाद न रहे.

वर्ष 1950 और 1982 से जुड़ी प्रतिमाओं को स्थापित करने पर विचार किया जाए

इसके अलावा निर्मोही अखाड़ा ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी आग्रह किया है कि राम मंदिर के गर्भगृह में वर्ष 1950 और 1982 से जुड़ी प्रतिमाओं को स्थापित करने पर विचार किया जाए. अखाड़ा का दावा है कि यह मांग धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर की गई है. फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है. अदालत ने अभी इस याचिका पर कोई आदेश नहीं दिया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि कोर्ट इस मामले में आगे क्या फैसला सुनाता है.

Also Read: चाईबासा : ग्रामीणों की सतर्कता से युवती के साथ जा रहा व्यक्ति पकड़ा गया, मानव तस्करी की आशंका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *