Click Here
Click Here
Click Here

सदर थाना पुलिस ने सचिन कुमार के चेहरे पर लाई मुस्कान, खोया हुआ मोटो G96 मोबाइल लोटाया

Palamu: पलामू जिले के सदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बार फिर आम जनता के चेहरे पर मुस्कान लाने का...

Sadar police station
सदर थाना पुलिस ने सचिन कुमार को लौटाया खोया फोन

Palamu: पलामू जिले के सदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बार फिर आम जनता के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है. ग्राम पांडेपुरा (थाना उटारी रोड) के रहने वाले सचिन कुमार (पिता स्वर्गीय भोलाराम) का मोटो G96 मोबाइल फोन पिछले दिनों कहीं गुम हो गया था. इस संबंध में उन्होंने बीते 15 मई 2026 को सदर थाना में एक लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थी.

पुलिस अधिकारियों ने सचिन कुमार को उनका फोन सौंपा

लिखित शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मोबाइल की खोजबीन शुरू कर दी. पुलिस टीम के अथक प्रयासों और तकनीकी सहायता की मदद से गुम हुए मोबाइल को सकुशल ढूंढ निकाला गया. आज 18 मई 2026 को सदर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों द्वारा सचिन कुमार को उनका मोटो G96 मोबाइल फोन बिल्कुल सही सलामत स्थिति में सौंप दिया गया. अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर सचिन कुमार ने पलामू पुलिस के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें: SIR में कोई भी वास्तविक मतदाता छूटे नहीं एवं गलत मतदाता की प्रविष्टि न हो: डीसी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *