अखंड भारत संकल्प दिवस पर हिंदू जागरण मंच ने लिया एकता और संस्कृति बचाने का संकल्प

Ranchi: अखंड भारत संकल्प दिवस पर हिंदू जागरण मंच रांची महानगर की ओर से मोरहाबादी स्थित संस्कार गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया...

Ranchi: अखंड भारत संकल्प दिवस पर हिंदू जागरण मंच रांची महानगर की ओर से मोरहाबादी स्थित संस्कार गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई.

अनिल ठाकुर ने बताई अखंड भारत की ऐतिहासिक अवधारणा 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर रहे. उन्होंने अखंड भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अवधारणा पर लोगों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ जमीन का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और भावनाओं से जुड़ा है. आने वाली पीढ़ी को देश के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताना जरूरी है. उन्होंने लोगों से देश की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की.

राष्ट्रभावना से जुड़े नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल 

हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा ने राष्ट्रभावना से जुड़े नारों के जरिए लोगों में उत्साह भरा. कार्यक्रम में देशभक्ति और सांस्कृतिक भावना से जुड़े कई नारे भी लगाए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच महानगर रांची के संयोजक करण सिंह ने की. इस मौके पर प्रांत सहसंयोजक मनोज सिंह, मनोज कुमार, पूनम कुमारी, शिल्पी शर्मा, गुंजन देवी, पुष्पा राणा, मनोज टंडन, सोमा ओरांव, डॉ. प्रेम साहू केशरी, धर्मेंद्र चौधरी, धनंजय प्रसाद, माया सिंह बघेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *