Click Here
Click Here
Click Here

चतरा में 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, वजन बढ़ाने के लिए मिला रहा था गुड़

Chatra : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है....

Chatra : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाल बिछाकर एक शातिर अफीम तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार तस्कर के पास से भारी मात्रा में अवैध अफीम और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि आरोपी के पास से दो किलोग्राम गुड़ जैसा पदार्थ भी मिला है, जिसका इस्तेमाल वह अफीम में मिलाकर उसका वजन बढ़ाने के लिए करने वाला था, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ गांव निवासी रामचरण दांगी उर्फ रामचंद्र दांगी के रूप में हुई है.

अनिमेश नैथानी की बड़ी कार्रवाई : 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

समहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी ने बताया कि गोपनीय और सटीक सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना में बताया गया था कि जपुआ गांव का एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर खड़ा है. वह वहां से बस पकड़कर हजारीबाग की ओर जाने की तैयारी में है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एक त्वरित छापेमारी दल का गठन किया गया, गठित छापेमारी दल जब गिद्धौर थाना अंतर्गत ग्राम-जपुआ के पास चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तो वहां सड़क किनारे एक व्यक्ति थैला लिए संदिग्ध स्थिति में खड़ा दिखाई दिया. जैसे ही उसकी नजर पुलिस बल पर पड़ी, उसने भागने का प्रयास किया. वह सड़क से नीचे उतरकर पास की झाड़ियों की तरफ दौड़ने लगा. लेकिन सजग पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया, जब पुलिस ने उसकी और उसके थैले की विधिवत तलाशी ली, तो थैले के अंदर से तीन अलग-अलग प्लास्टिक के पैकेट मिले. एसपी नें बताया कि पुलिस की सघन पूछताछ और जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बरामद पैकेटों में करीब 4 किलोग्राम अफीम है. इसके साथ ही आरोपी के पास से अन्य सामग्री और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है. पुलिस ने तत्काल प्रभाव से अफीम और मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत गिद्धौर थाना में कांड दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, अभियान में एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षक बिपिन कुमार, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और एएसआई अशोक कुमार पांडेय शामिल थे.

अफीम तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एसपी ने दी कड़ी चेतावनी

एसपी नें कहा कि अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अफीम तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सख्त है, किसी भी हाल में अवैध अफीम की खेती, तस्करी या बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो लोग इस अवैध धंधे में शामिल हैं, वे तुरंत इससे दूर हो जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस लगातार अभियान चला रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. एसपी नें कहा कि समाज और युवाओं को नशे से बचाना हमारी प्राथमिकता है. आम जनता से भी अपील है कि अफीम तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

Also Read : कोडरमा में मईया सम्मान योजना के सत्यापन में धांधली का आरोप

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *