Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में मईया सम्मान योजना के सत्यापन में धांधली का आरोप

    Kodarma: नगर क्षेत्र में संचालित मंईया सम्मान योजना के सत्यापन कार्य में अनियमितता और धांधली के आरोप सामने आए हैं....

 

 

Kodarma: नगर क्षेत्र में संचालित मंईया सम्मान योजना के सत्यापन कार्य में अनियमितता और धांधली के आरोप सामने आए हैं. मामले को लेकर वार्ड पार्षद को शिकायत मिलने के बाद उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से आम जनता को जानकारी दी कि योजना का सत्यापन निशुल्क किया जा रहा है और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए.

सेविका पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप

बताया गया कि सत्यापन के दौरान कुछ लोगों से पैसे मांगने और गलत तरीके से कार्य करने की शिकायत मिली थी. वहीं आरोप है कि मामले की जानकारी लेने पहुंचे लोगों के साथ संबंधित सेविका संजू द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया.

ALSO READ: 18 मई को हजारीबाग में जुटेंगे फेयर प्राइस शॉप डीलर्स, झारखंड स्तरीय सम्मेलन को लेकर उत्साह

मामले ने तूल पकड़ने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित सेविका पर कार्रवाई की चेतावनी दी है. अध्यक्ष ने कहा कि योजना में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि पूरे मामले में सेविका संजू की प्रतिक्रिया भी सामने आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ताकि सत्यापन कार्य को लेकर लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *