Click Here
Click Here
Click Here

DJ और रात 10 बजे के बाद के प्रतिबंध के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, विपक्ष वेल में उतरा

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को सदन का माहौल उस समय गरमा गया जब डीजे बजाने और रात...

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को सदन का माहौल उस समय गरमा गया जब डीजे बजाने और रात 10 बजे के बाद के प्रतिबंधों का मुद्दा उठा. विपक्ष ने इन प्रतिबंधों को लेकर सरकार को घेरते हुए सदन के बीचों-बीच (वेल) आकर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

Also Read: JSSC CGL पेपर लीक : कुणाल सिंह को CID ने किया 9वाँ समन

विपक्ष का आरोप, सांस्कृतिक आयोजनों पर चोट

जैसे ही डीजे पर प्रतिबंध और रात 10 बजे के बाद की पाबंदियों का मुद्दा सदन के पटल पर आया, विपक्षी विधायक हमलावर हो गए. विपक्ष का आरोप था कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है. विधायकों ने कहा कि स्थानीय परंपराओं और उत्सवों पर इस तरह के अनावश्यक प्रतिबंध लगाना गलत है.अपनी मांगों को लेकर विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे. जिसके कारण सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा.

मंत्री का बयान हिंदू नहीं, हिंदुस्तान खतरे में है

हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि मामले को गलत रंग दिया जा रहा है. सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि आज सवाल यह नहीं है कि कोई एक समुदाय या हिंदू खतरे में हैं.सच तो यह है कि आज पूरा हिंदुस्तान ही खतरे में है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *