Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा – गिरिडीह रेलखंड के करमागढ़ा रेलवे पुल के निकट रेल की पटरी पर शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कर्मागढ़हा के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक की ओर टहलने निकले हुए थे कि इसी दौरान वहां पर उन्होंने एक व्यक्ति का शव देखा. जिसके पश्चात उनलोगों ने इसकी जानकारी नवलशाही पुलिस को दी.
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची नवलशाही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार एवं एसआई रविप्रकाश पंडित अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे बीते 4-5 दिनों से आसपास के क्षेत्रों में भीख मांगते हुए देखा गया है.

Read Also: झारखंड पुलिस में प्रमोशन मामला: 1990 बैच के सिपाही आज भी जूनियर, 1996 वाले बने अफसर
