साइबर सुरक्षा सेक्टर में करियर बनाने का मौका, I4C ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

News Wave Desk: देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के...

News Wave Desk: देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने 195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 19 मई 2026 कर दी गई है. गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत I4C ने टेक्निकल और मीडिया प्रोफेशनल्स समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. I4C द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक यह नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए होगी. उम्मीदवारों की पोस्टिंग नई दिल्ली और असम में की जा सकती है.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत मीडिया प्रोफेशनल्स के साथ-साथ कई तकनीकी पदों पर बहाली की जाएगी. कुल 195 रिक्तियां उपलब्ध हैं. इन नियुक्तियों का उद्देश्य साइबर अपराध नियंत्रण, डिजिटल सुरक्षा और जागरूकता अभियानों को और प्रभावी बनाना है.

Read Also: 8वें वेतन आयोग को लेकर बढ़ी कर्मचारियों की चिंता, क्या टल सकती है सैलरी बढ़ोतरी?

क्या होगी जिम्मेदारी?

चयनित उम्मीदवारों को साइबर अपराधों की निगरानी, डिजिटल सुरक्षा अभियानों, कम्युनिकेशन, आउटरीच और तकनीकी सहायता से जुड़े कार्यों में योगदान देना होगा. वहीं मीडिया प्रोफेशनल्स को जनजागरूकता अभियान और जनसंपर्क गतिविधियों की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को I4C Recruitment Portal पर जाकर फॉर्म भरना होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *