Click Here
Click Here
Click Here

ऑपरेशन सिंदूर की वजह से पाकिस्तान घुटने टेकने पर मजबूर हो गया : चंपाई सोरेन

Ranchi : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब...

PM at the inauguration and foundation stone laying of multiple development projects at Sindri, in Jharkhand on March 01, 2024.

Ranchi : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब पिछले साल दिया गया. जहां भारत ने पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. जिसकी वजह से पाकिस्तान घुटने टेकने पर मजबूर हो गया. इस ऑपरेशन में हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम एवं देशभक्ति को पूरी दुनिया ने करीब से देखा, जिसने देश के दुश्मनों के हृदय में खौफ भर दिया. हमारी सशस्त्र सेनाओं के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर भारतीय को गर्व है.

पहले की सरकारें मुंबई जैसे हमलों पर भी खामोश रह जाती थीं

चंपाई ने आगे लिखा है कि पहले की सरकारें मुंबई जैसे हमलों पर भी खामोश रह जाती थीं. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने “ना भूलेंगे, ना माफ करेंगे” की नीति को अपनाया. पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर बालाकोट एयर स्ट्राइक और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि यह “नया भारत” अपने ऊपर हुए हमले की हर कोशिश का मुंहतोड़ जवाब देता है.

 

ALSO READ : माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामले में HC ने नहीं दी राहत, परीक्षा पर रोक से इंकार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *