पाकुड़: पति ने पत्नी की हसुआ से मारकर की हत्या, पिता घायल, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

Pakur: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर में पति ने अपनी पत्नी की हसुआ से मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार...

Pakur: Husband kills wife with sickle, father injured, police investigating

Pakur: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर में पति ने अपनी पत्नी की हसुआ से मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार नरोत्तमपुर गांव निवासी एनामुल शेख उर्फ गामा ने अपनी पत्नी और पिता को हसुआ से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान 26 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में प्रयुक्त हसुआ को जब्त कर लिया. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: 20 जुलाई को चांडिल में JLKM का विशाल मशाल जुलूस, सोनम वांगचुक के समर्थन और पेपर लीक के विरोध में उतरेंगे लोग 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *