Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

स्कूटी चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Simdega: सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को...

Simdega
गिरफ्तार आरोपी

Simdega: सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि बांसजोर ओपी अंतर्गत लमडेगा चौक से 18 अप्रैल को एक स्कूटी चोरी होने की सूचना दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया.

विशेष टीम गठित कर की गई छापामारी

अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एडलबेडा निवासी अर्जुन सिंह चोरी की स्कूटी का उपयोग करते हुए क्षेत्र में घूम रहा है. सूचना के आधार पर बांसजोर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ : बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए सिविल सर्जन ने लोगों से दी सलाह, कहा- ‘खाने-पीने में तरल पदार्थ का करें उपयोग’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *