Click Here
Click Here
Click Here

मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील

Simdega: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति...

Simdega: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने संयुक्त रूप से की. बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया.

बैठक में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी द्वारा जानकारी दी गई कि इस वर्ष मुहर्रम का मुख्य जुलूस 28 जून को निकाला जाएगा. जुलूस खैरनटोली एवं इस्लामपुर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर चौक तक पहुंचेगा और वहां से वापस भट्टीटोली लौटेगा. इस दौरान पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा.

सौहार्द बनाए रखने की अपील

उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि सिमडेगा जिले की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए है. यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं. उन्होंने सभी लोगों से इस परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो. उन्होंने कहा कि पर्व के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने कहा कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी. जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी लोगों से प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. बैठक में मुहर्रम के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए.

ALSO READ : माटी का मान, संथाली हुंकार, राष्ट्रपति भवन में गूंजी गुरुजी की अमर गाथा, मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित हुए शिबू सोरेन, पत्नी रूपी ने थामी यादों की विरासत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *