Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ पुलिस को मिले 11 नए पेट्रोलिंग वाहन, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

पाकुड़: राज्य सरकार से प्राप्त 11 नए पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के...

पाकुड़: राज्य सरकार से प्राप्त 11 नए पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया. उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया.

जनसुरक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: उपायुक्त

उपायुक्त मनीष कुमार ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की सुरक्षा और बेहतर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि पुलिस बल को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. नए वाहनों के उपलब्ध होने से पुलिस की कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी.

Also Read: झारखंड विधानसभा: जल संरक्षण, कोल्ड स्टोरेज और बिजली बिल को लेकर सदन में उठा मुद्दा

नए संसाधनों से शांति और सुरक्षा होगी और मजबूत

उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि इन संसाधनों के माध्यम से जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा.

पेट्रोलिंग तेज होगी, अपराध नियंत्रण में आएगी तेजी: एसपी

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए वाहनों के जुड़ने से जिले में पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी. उन्होंने कहा कि इससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और मजबूती आएगी.

हर थाना क्षेत्र में होगी तैनाती, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई

उन्होंने बताया कि सभी वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जहां इनका उपयोग नियमित पेट्रोलिंग, विधि-व्यवस्था संधारण और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा. इससे पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी, अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी और आमजनों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *