पाकुड़: DTO ने किया NH 33 में अलग-अलग जगह का निरीक्षण, लोगों को किया गया जागरूक

Pakur: DC मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार NH-133A पर यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों...

पाकुड़
DTO ने किया निरीक्षण

Pakur: DC मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार NH-133A पर यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर संयुक्त निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अंबेडकर चौक, प्यादापुर चौक, मौलाना चौक, जेहली चौक एवं अजहर इस्लाम अस्पताल चौक का अवलोकन किया गया.

निरीक्षण के दौरान दिए गए कई दिशा निर्देश

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भारी वाहनों के आवागमन में आने वाली कठिनाइयों, सड़क एवं चौक पर अतिक्रमण, सड़क पर बने गड्ढों, अपर्याप्त सड़क चौड़ाई के कारण वाहनों के मोड़ने में हो रही समस्या, यातायात बाधाओं का आकलन कर उनके स्थायी समाधान को लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना था. निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मुजाहिद अंसारी, मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार, यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह तथा रोड इंजीनियर एनालिस्ट मो. अजहद अंसारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में संबंधित स्थलों पर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान ऑटो-टोटो स्टैंड का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्टैंड पर भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, टोटो चालकों के वाहन पंजीकरण, निर्धारित ड्रेस, ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं एवं समस्याओं की समीक्षा की गई.

ALSO READ: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *