Pakur : जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया बायपास के पास सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मौत के बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ कोलकीपाड़ा मोड़ स्थित पाकुड़-अमड़ापाड़ा कोयला परिवहन मार्ग को जाम कर दिया है. जिससे कोयला परिवहन पूरी तरह से ठप हो गया है.
पुलिस के समझाने पर नहीं माने परिजन
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास किया गया. लेकिन बात नहीं बनी. परिजन अपने मांगों पर अड़े हुए है. परिजनों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाती है, तब तक सड़क जाम नहीं हटेगा.
ALSO READ : जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और आंध्र प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
