जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और आंध्र प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

NewsWave Desk : देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जहां जम्मू – कश्मीर से लेकर मणिपूर तक...

भूकंप

NewsWave Desk : देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जहां जम्मू – कश्मीर से लेकर मणिपूर तक ये झटके महसूस किये गये. इसमे जम्मू – कश्मीर बारामूला जिले में रविवार देर रात रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया. रविवार सुबह आंध्र प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. वहीं मणिपुर में सोमवार सुबह 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है. हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र NCS ने भूकंप को लेकर जानकारी दी. एनसीएस NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि बारामूला में भूकंप देर रात दो बजे आया. इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

मणिपुर में 3.9 तीव्रता से आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार सुबह तड़के मणिपुर के कामजोंग जिले में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप सुबह 6.32 बजे 80 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसका केंद्र कामजोंग जिले में इम्फाल से लगभग 31 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित था. भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह पांच बजे आया भूकंप

इसके पहले आंध्र प्रदेश के तट के पास बंगाल की खाड़ी में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए. इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.5 मापी गई. भूकंप के झटके विशाखापट्टनम शहर के कई हिस्सों में महसूस किए गए. यह भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5.05 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया.

 

ALSO READ : अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही पिघला शिवलिंग, जलवायु परिवर्तन की चर्चा तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *