Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी स्थित बंदरचुआं के समीप सोमवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई. मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ से 709 वाहन में कुरकुरे लोड कर चालक राजेश कुमार कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार जा रहे थे. इसी दौरान रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के बंदरचुआं के समीप एक तीखे मोड़ पर पीछे से आ रहे पत्थर लोड एक हाईवा ने उनके वाहन में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनका वाहन सड़क के एक ओर से दूसरी ओर चला गया.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
गनीमत रही कि राजेश कुमार का वाहन खाई में नहीं गिरा, वरना बड़ी घटना घट सकती थी. वहीं इन्हें इस टक्कर में मामूली चोटे आई. इधर, पत्थर लदे हाईवा का चालक भी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया. घटना के सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पुलिस और सड़क सुरक्षा के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और चालक का हाल-चाल जाना. वहीं कोडरमा पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को क्रेन के माध्यम से सुरक्षित घाटी से बाहर निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है.
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और आंध्र प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
