पलामू: अवैध खनन पर प्रशासन का एक्शन, संदिग्ध चालान के साथ छरी लदा ट्रैक्टर जब्त

Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र की मंगरदाहा घाटी मुख्य सड़क से पुलिस और प्रशासन की टीम ने छरी से लदे एक महिंद्रा ट्रैक्टर...

Palamu

Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र की मंगरदाहा घाटी मुख्य सड़क से पुलिस और प्रशासन की टीम ने छरी से लदे एक महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई चैनपुर के अंचलाधिकारी सत्यम कुमार के नेतृत्व में की गई. शुक्रवार को जब अंचलाधिकारी सत्यम कुमार इस रूट से गुजर रहे थे, तब उन्होंने इस संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर ड्राइवर से छरी का चालान मांगा, जिस पर ड्राइवर ने चालाकी दिखाने की कोशिश की.

ट्रैक्टर को चैनपुर थाना पुलिस के किया गया हवाले

ट्रैक्टर को दोपहर ठीक 1 बजकर 7 मिनट पर पकड़ा गया था, लेकिन ड्राइवर ने जो चालान पेश किया, वह पकड़े जाने के 10 मिनट बाद यानी दोपहर 1 बजकर 17 मिनट का था. समय के इस हेरफेर और फर्जीवाड़े का शक होते ही अंचलाधिकारी ने बिना देर किए ट्रैक्टर को तत्काल चैनपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और अवैध माइनिंग को क्षेत्र में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे माफियाओं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस मामले पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: सरजमदा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, कानूनी अधिकार से अवगत हुए ग्रामीण और छात्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *