palamu : मेदिनीनगर में रेयर A निगेटिव ब्लड की तत्काल आवश्यकता वाली गर्भवती महिला को आखिरकार समय पर रक्त उपलब्ध हो गया. वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सराहनीय प्रयास और ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा की पहल से महिला को आवश्यक रक्त मिल सका. इस नेक कार्य में विनोद अग्रवाल जी ने आगे बढ़कर अपना बहुमूल्य A निगेटिव रक्त दान किया, जिससे गर्भवती महिला की जान बचाई जा सकी.
मानवता की पेश की मिसाल
ऐसे समय में जब रेयर ब्लड ग्रुप मिलना बेहद कठिन होता है, विनोद अग्रवाल जी का यह निस्वार्थ रक्तदान मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है. वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा और रक्तदाता विनोद अग्रवाल जी के इस मानवीय कार्य के लिए हृदय से आभार और साधुवाद. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सभी को स्वस्थ और दीर्घायु रखें. रक्तदान महादान है. आपका एक यूनिट रक्त किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है.
Also Read : पलामू : चबूतरा और घाट निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, विकास कार्य में आयेगी तेजी : मीना देवी
