पलामू: पांकी विधायक डॉ. मेहता ने नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Palamu: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने प्रखंड एवं...

Panki MLA Dr. Mehta held a review meeting with the officials of Nilambar-Pitambarpur Block cum Zonal Office.

Palamu: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने प्रखंड एवं अंचल के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं लंबित मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं

विधायक डॉ. मेहता ने पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

 विकास एवं व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. विधायक ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने, जन शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया. साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

ALSO READ : Commonwealth Games 2026: मुरली श्रीशंकर ने जीता सिल्वर, गोल्ड से सिर्फ 6 सेंटीमीटर दूर रह गए भारतीय स्टार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *