पलामू : चबूतरा और घाट निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, विकास कार्य में आयेगी तेजी : मीना देवी

Palamu : जिले के चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा पंचायत के भैरवा गांव में नेपाल बांध पर पंचायत की मुखिया मीना देवी...

चैनपुर प्रखंड

Palamu : जिले के चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा पंचायत के भैरवा गांव में नेपाल बांध पर पंचायत की मुखिया मीना देवी ने चबूतरा और घाट नव निर्माण का शिलान्यास र किया. मौके पर मुखिया मीना देवी ने कहा कि इस चबूतरा और घाट निर्माण से दशकर्म करने में ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी. ग्रामीणों को चबूतरा और घाट निर्माण की मांग वर्षों पुरानी थी. जिसे किसी ने निर्माण नहीं कराय. लेकिन मुखिया मीना देवी ने इसे गंभीरता से अपने संज्ञान में लेकर 15 वें वित्त की राशि से इस योजना को कार्यान्वित किया.

पंचायत में अन्य विकास कार्य भी करना है

मीना देवी ने कहा कि पंचायत के हर गांव-टोला में नाली-गली, सड़क, जल-जमाव, गंदगी जैसे अनेक गंभीर समस्याएं विरासत में मिली है. जिसे कम संसाधन एवं विकास मद की कमी के बावजूद भी विकास के रूप में धरातल पर उतारा जा रहा है. जो हर गांव-टोला में आईने की तरह स्पष्ट दिख रहा है. पंचायत में अभी बहुत से कार्य करना बाकी है. जिसे विकास मद की राशि प्राप्त होते ही पूरा कर लिया जाएगा.

ये रहे मौजूद

मौके पर बिमलेश प्रसाद, सिकंदर महतो, उमेश प्रजापति, संजय महतो, आनंद प्रसाद, मिथुन प्रसाद,सियाराम महतो, बिगन प्रसाद, अखलेश प्रसाद, संतु चौरसिया , कोमल महतो , श्यामा महतो, मनोज प्रसाद, राजदेव महतो, अरविंद महतो, धर्मेंद्र महतो,बबलू प्रसाद, रामरूप प्रसाद, दिलीप प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन हुआ तेज, छठे दिन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम बना संघर्ष का केंद्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *