DVC चेयरमैन से मिला ठेका मजदूर संघ, बोकारो थर्मल में नए पावर प्लांट समेत लंबित मांगों का सौंपा ज्ञापन

Bokaro: DVC के नवनियुक्त चेयरमैन राजेश पाण्डेय (भाप्रसे) और कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) सौरभ शर्मा से गुरुवार को डीवीसी मुख्यालय, कोलकाता में...

Contract Workers
Contract Workers' Union meets DVC Chairman

Bokaro: DVC के नवनियुक्त चेयरमैन राजेश पाण्डेय (भाप्रसे) और कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) सौरभ शर्मा से गुरुवार को डीवीसी मुख्यालय, कोलकाता में डीवीसी ठेका मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के महामंत्री सह रांची महानगर भाजपा प्रभारी भरत यादव ने किया. इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और श्रमिकों की विभिन्न लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. मुलाकात के दौरान भरत यादव ने बोकारो थर्मल में DVC के नए पावर प्लांट की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

संविदा शिक्षकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों कई मांगे उठाई गई

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से संविदा शिक्षकों को रांची उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार स्थायी करने, पैरामेडिकल कर्मियों का पूर्व की तरह कौशल परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर सेवा विस्तार करने तथा बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा के कैंटीन कर्मियों को केंद्रीय उप मुख्य श्रमायुक्त, धनबाद द्वारा निर्धारित वेतनमान देने की मांग की. इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आवास आवंटन एवं लाइसेंस शुल्क नीति को व्यावहारिक बनाने, सप्लाई मजदूरों को ऊर्जा भत्ता देने, सेवानिवृत्त सप्लाई मजदूरों को समय पर ग्रेच्युटी का भुगतान करने तथा ग्रेच्युटी राशि से आवास किराये के नाम पर की गई 60 गुना कटौती वापस लेने की मांग भी उठाई गई.

विद्युत रखरखाव कार्य में लगे श्रमिकों को मिले समान वेतन

ज्ञापन में कैजुअल श्रमिकों को केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने, बोकारो थर्मल के आवासीय परिसर में विद्युत रखरखाव कार्य में लगे श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने तथा एएमसी और एआरसी पद्धति से स्थायी प्रकृति के कार्यों में लगे ठेका श्रमिकों के लिए एक समान नीति बनाकर उनके वेतन और सुविधाओं में वृद्धि करने की भी मांग की गई. इस पर DVC चेयरमैन राजेश पाण्डेय और कार्यपालक निदेशक सौरभ शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों का नियमानुसार परीक्षण कर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता मनोज सिंह, अरुण सिंह, डीवीसी मजदूर संघ के अनिल सिंह तथा कैजुअल श्रमिकों के प्रतिनिधि मंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

ALSO READ : पलामू : चबूतरा और घाट निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, विकास कार्य में आयेगी तेजी : मीना देवी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *