पलामू: झरना टोला में शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन, विधायक ने दी 51 हजार की सहायता

Palamu: जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के पूर्णाडीह पंचायत स्थित झरना टोला में शिव मंदिर निर्माण कार्य के...

Palamu: जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के पूर्णाडीह पंचायत स्थित झरना टोला में शिव मंदिर निर्माण कार्य के लिए विधिवत पूजा अर्चना और भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधायक डॉ, कुशवाहा शशिभूषण मेहता उपस्थित हुए

विधायक का फूल माला एवं अंगवस्त्र से स्वागत

कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने विधायक डॉ, मेहता का फूल माला और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया, भूमि पूजन के उपरांत विधायक ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए अपनी ओर से 51,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

धार्मिक स्थलों के विकास से बढ़ती है सामाजिक समरसता

विधायक डॉ, मेहता ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है, उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, प्रो, बच्चन ठाकुर, नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, विवेकानंद त्रिपाठी, पूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला कुमारी, मुखिया गुड्डी देवी, पंचायत समिति सदस्य कमेश यादव, उपमुखिया वरुण जायसवाल, मंच संचालक नवीन कुमार जायसवाल, सुधीर सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित थे

सुख समृद्धि की कामना के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन मंदिर निर्माण कार्य की सफलता एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना के साथ हुआ
ALSO READ: होमगार्ड अधिनियम 1965 में बदलाव की तैयारी, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगे अंतिम सुझाव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *