Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: हैदरनगर-कोसी आरा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन रेल लाइन के समीप एक युवती का शव बरामद किया गया है. शव रेल...

सांकेतिक तस्वीर

Palamu: हैदरनगर-कोसी आरा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन रेल लाइन के समीप एक युवती का शव बरामद किया गया है.  शव रेल पोल संख्या 355/7 और 355/8 के बीच बरामद की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं, सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पहचान के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है. थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: कपाली ओपी में आदिवासी युवती से मारपीट और अवैध हिरासत का आरोप, SP से FIR की मांग 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *