Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : NEET-UG परीक्षा के दौरान निर्धारित समय पर प्रश्न-पत्र नहीं मिलने से परीक्षार्थियों का हंगामा, पुलिस ने अभ्यर्थियों को कराया शांत

Palamu: नीट यूजी परीक्षा के दौरान मेदिनीनगर स्थित योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में रविवार को भारी हंगामा हुआ. अभ्यर्थियों ने परीक्षा...

Palamu: नीट यूजी परीक्षा के दौरान मेदिनीनगर स्थित योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में रविवार को भारी हंगामा हुआ. अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें प्रश्न पत्र निर्धारित समय से लगभग एक घंटा देरी से दिया गया. देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने केंद्र परिसर में ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. अभ्यर्थियों का कहना था कि समय की इस बर्बादी से न केवल उनका कीमती वक्त खराब हुआ बल्कि वे मानसिक तनाव का भी शिकार हुए, जिससे उनकी परीक्षा प्रभावित हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उग्र छात्रों को शांत कराया. प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि प्रश्न पत्र वितरण में देरी किन कारणों से हुई ताकि उचित कार्रवाई की जा सके. फिलहाल इस मामले मे अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें : होमगार्ड बहाली में धांधली: सीडी व हार्डडिस्क गायब, गायब साक्ष्यों को लेकर आक्रोश

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *