पलामू : सांसद वीडी राम के प्रयास से 16 साल बाद राजहरा कोलियरी से कोयला उत्पादन शुरू, ग्रामीणों ने पूजा-पाठ कर मनाईं खुशियां

Palamu: एशिया की चर्चित राजहरा कोलियरी में 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कोयला उत्पादन फिर से शुरू होने से पलामू...

Palamu: एशिया की चर्चित राजहरा कोलियरी में 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कोयला उत्पादन फिर से शुरू होने से पलामू प्रमंडल के लोग काफी खुश हैं. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ग्रामीणों ने जोरदार जश्न मनाते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया. पलामू जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ क्योंकि एशिया की सबसे पुरानी और चर्चित खदानों में से एक राजहरा कोलियरी से करीब डेढ़ दशक बाद फिर से कोयला निकलना शुरू हो गया है. साल 2010 के आसपास तकनीकी और अन्य कारणों से बंद हुई इस खदान के दोबारा चालू होने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी लेकिन अब जाकर इसे पूरी सफलता मिली है. उत्पादन कार्य शुरू होते ही खदान परिसर में कार्यरत मजदूरों और आसपास के गांवों के लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. बता दें कि इस कोलियरी के बंद होने से हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था.

यह भी पढ़ें : JAC 9th Result 2026: कोडरमा और बोकारो का दबदबा, जिलों में दिखा जबरदस्त मुकाबला, बेटियों ने मारी बाजी

स्थानीय लोगों ने सांसद वीडी राम को कहा- धन्यवाद

इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को दिया जा रहा है, जिनके निरंतर और अथक प्रयासों के कारण केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालय से खदान को दोबारा शुरू करने की अनुमति मिल सकी. जैसे ही खदान में मशीनों की गूंज सुनाई दी, स्थानीय ग्रामीणों और मजदूरों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया और सभी ने एक स्वर में सांसद को धन्यवाद दिया. स्थानीय लोगों का मानना है कि उत्पादन शुरू होने से न केवल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि इस पिछड़े इलाके की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार होगा.

यह भी पढ़ें : झारखंड: चतरा-हजारीबाग सीमा पर भीषण मुठभेड़, 15 लाख के इनामी समेत 4 नक्सली ढेर

स्थानीय लोगों ने कहा- यह वरदान से कम नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि राजहारा कोलियरी का चालू होना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि इससे न केवल खदान में सीधा काम मिलेगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में छोटे-छोटे व्यवसाय और दुकानों के लिए भी रास्ते खुलेंगे. क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कोलियरी बंद होने से बाजार पूरी तरह ठप पड़ गए थे, लेकिन अब उत्पादन शुरू होने से चाय-नाश्ते की दुकान से लेकर परिवहन और अन्य छोटे-बड़े कार्यों के जरिए स्थानीय युवाओं को भरपूर रोजगार मिलेगा. जानकारों के अनुसार राजहरा कोलियरी का कोयला अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और इसके बाजार में आने से कोयला राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. फिलहाल प्रबंधन ने पूरी सुरक्षा और नई तकनीक के साथ खनन कार्य को गति देना शुरू कर दिया है. इसे देखते हुए पूरे जिले के व्यापारियों और आम जनता में भविष्य के प्रति एक नई उम्मीद जगी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *