JAC 9th Result 2026: कोडरमा और बोकारो का दबदबा, जिलों में दिखा जबरदस्त मुकाबला, बेटियों ने मारी बाजी

RANCHI: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम आज आधिकारिक रूप से घोषित कर...

RANCHI: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने सचिव, संयुक्त सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में नतीजों की घोषणा की. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी कक्षा 9वीं के आंकड़ों में इस बार राज्य का कुल पास प्रतिशत 99.177% रहा है. जिलावार प्रदर्शन पर नजर डालें तो लगभग सभी जिलों ने 98% से अधिक का स्कोर किया है, लेकिन कुछ जिलों ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

टॉप परफॉर्मिंग जिले

इस वर्ष के परिणामों में बोकारो जिले ने बाजी मारी है, जबकि कोडरमा और हजारीबाग मामूली अंतर से पीछे रहे हैं.

रैंक जिला पास प्रतिशत

1 बोकारो 99.632%

2 हजारीबाग 99.556%

3 कोडरमा 99.558%

4 धनबाद 99.541%

5 गुमला 99.479%

बेटियों ने फिर मारी बाजी

लिंग आधारित प्रदर्शन की बात करें तो छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है:

छात्राएं: 99.222% सफल

छात्र: 99.126% सफल

प्रमुख जिलों का प्रदर्शन

राजधानी रांची का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा. यहां 32,236 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 31,960 छात्र सफल रहे (99.143%).

पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर (ईस्ट सिंहभूम) ने 99.427% के साथ अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी.

गिरिडीह में सबसे अधिक 38,934 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 38,684 उत्तीर्ण हुए (99.357%).

ALSO READ: JAC 8वीं बोर्ड रिजल्ट: रांची जिला रहा प्रदेश में अव्वल, झारखंड के 93.31% छात्र हुए सफल

जिलों की स्थिति: एक नजर में

आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम पास प्रतिशत सिमडेगा (98.209%) और साहिबगंज (98.551%) का रहा, हालांकि यह भी राष्ट्रीय औसत के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *