हजारीबाग/रांची: इंटेलिजेंस ब्यूरो की सूचना पर झारखंड में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए हैं. इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है. मारे गए नक्सलियों में सहदेव महतो इसके सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था. यह इलाके में कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता था. इसके अलावा नताशा एक महिला नक्सली कमांडर, जो संगठन की सक्रिय सदस्य थी. मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मौके से महत्वपूर्ण सफलता मिली है. घटनास्थल से अब तकदो AK-47 राइफल, अन्य देशी और आधुनिक हथियार नक्सली साहित्य के अलावा दैनिक उपयोग के सामान और बड़ी मात्रा में कारतूस मिले है.
कैसे हुई मुठभेड़?
जानकारी के अनुसार, पुलिस को चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर नक्सलियों के एक दस्ते की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की.खुद को घिरा देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला.घंटों चली इस भीषण मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की संभावना जताई जा रही है.
